सचेतन – 11 विवेकचूडामणि — “मनुष्य जीवन इतना कीमती क्यों है — और हम इसे किस बात में खो रहे हैं?”
हम सब सुख, शांति और सम्मान चाहते हैं — पर क्या हम जी रहे हैं या बस भाग रहे हैं? काम, नाम, पैसे और 'लोग क्या सोचेंगे' की दौड़ में सबसे ज़रूरी प्रश्न छूट गया: मैं कौन हूँ? यह जीवन survive करने के लिए नहीं — जागने के लिए मिला है।
Read in English
We all want happiness, peace and respect — but are we truly living, or merely running? Chasing work, money, name and others' opinions, we lose the most essential question: Who am I? The Vivekachudamani shakes us awake: this life was not given merely to survive, but to understand, to awaken, to recognise our true nature.
आज मैं आपसे एक बहुत सीधी, बहुत गहरी बात करना चाहता हूँ।
ज़रा रुककर सोचिए…
हम सब जीवन में क्या चाहते हैं?
सुख…
शांति…
सफलता…
सम्मान…
और अंदर से एक ऐसी स्थिति…
जहाँ डर कम हो जाए, बेचैनी कम हो जाए, और मन को लगे —
हाँ, अब मैं सही जगह पर हूँ।
“क्या आप जी रहे हैं… या बस भाग रहे हैं?”
लेकिन क्या सच में हम उसी दिशा में जी रहे हैं?
या हम बस भाग रहे हैं?
काम के पीछे…
नाम के पीछे…
पैसे के पीछे…
लोग क्या सोचेंगे उसके पीछे…
और इस भागदौड़ में सबसे जरूरी चीज़ भूल गए हैं —
मैं कौन हूँ?
** मेरा जीवन किसलिए है?**
विवेक-चूडामणि की शुरुआत ही हमें झकझोर देती है।
वह कहती है —
मनुष्य जन्म बहुत दुर्लभ है।
“यह जीवन सिर्फ survive करने के लिए नहीं मिला”
मतलब?
यह जीवन यूँ ही नहीं मिला।
सिर्फ खाने, कमाने, सोने, चिंता करने और फिर एक दिन चले जाने के लिए नहीं मिला।
यह जीवन मिला है
समझने के लिए… जागने के लिए… अपने असली स्वरूप को पहचानने के लिए।
सोचिए…
कितने लोग पूरे जीवन बाहर-बाहर ही जीते हैं।
कपड़े बदलते हैं, घर बदलते हैं, रिश्ते बदलते हैं, शहर बदलते हैं…
लेकिन खुद को देखने की कोशिश नहीं करते।
पुस्तक एक और गहरी बात कहती है —
“जीवन में 3 चीज़ें सबसे दुर्लभ हैं…”
पहली — मनुष्य जन्म
** दूसरी — मुक्ति की इच्छा*
** तीसरी — *महापुरुषों का संग
अब इसे बिल्कुल सरल भाषा में समझते हैं।
मनुष्य जन्म का मतलब सिर्फ इंसान के रूप में पैदा होना नहीं है।
इसका मतलब है —
तुम्हारे पास सोचने की क्षमता है, समझने की शक्ति है, बदलने की संभावना है।
मुक्ति की इच्छा का क्या मतलब है?
यह नहीं कि सब छोड़कर जंगल भाग जाना।
इसका मतलब है —
मन में सच की प्यास उठना।
यह सवाल उठना कि
“क्या बस यही जीवन है?”
“क्या मैं सिर्फ शरीर हूँ?”
“क्या मेरी खुशी हमेशा बाहर की चीज़ों पर निर्भर रहेगी?”
“क्या मैं कभी अंदर से आज़ाद हो सकता हूँ?”
—-----
और महापुरुषों का संग?
मतलब ऐसे लोगों का संग
जो तुम्हें और उलझाएँ नहीं,
तुम्हें तुम्हारे भीतर ले जाएँ।
जो तुम्हारे अहंकार को बड़ा न करें,
तुम्हारी चेतना को जगाएँ।
अब एक बहुत कठोर लेकिन सच्ची बात।
ग्रंथ कहता है —
अगर किसी को इतना दुर्लभ मनुष्य जीवन मिल जाए,
समझने की क्षमता भी मिल जाए,
शास्त्र सुनने का अवसर भी मिल जाए,
फिर भी वह अपने कल्याण के लिए प्रयास न करे…
तो वह अपने ही साथ अन्याय कर रहा है।
सीधी भाषा में कहें तो —
हमारे जीवन की सबसे बड़ी बर्बादी क्या है?
गलत काम करना ही नहीं।
बल्कि सही बात जानते हुए भी
उसे टालते रहना।
हम कहते हैं —
अभी नहीं…
बाद में देखेंगे…
रिटायरमेंट के बाद सोचेंगे…
जब समय मिलेगा, तब ध्यान करेंगे…
जब सब ठीक हो जाएगा, तब भीतर की बात करेंगे…
लेकिन सच यह है —
जो आदमी आज नहीं जागा,
वह कल भी किसी न किसी बहाने से सोएगा।
एक और गहरी बात यहाँ कही गई है —
सिर्फ शास्त्र पढ़ लेने से, पूजा कर लेने से, कर्मकांड कर लेने से,
या बहुत धार्मिक दिखने से मुक्ति नहीं होती।
क्यों?
क्योंकि समस्या बाहर नहीं है।
समस्या अंदर की अज्ञानता है।
और जब तक मैं खुद को गलत समझता रहूँगा,
तब तक मेरी सारी दौड़ भी गलत दिशा में जाएगी।
जैसे कोई आदमी सपने में डर रहा हो,
भाग रहा हो, रो रहा हो…
तो उसे सपने के अंदर नई चीज़ें देने से कोई लाभ नहीं होगा।
उसे जगाना पड़ेगा।
विवेक-चूडामणि यही कहती है —
तुम्हें जगना है।
और जगना कैसे है?
आज दिन भर में मैं कितनी देर 'जिया' — और कितनी देर सिर्फ़ 'भागा'?